उत्तराखंड की डॉली ने कांस फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा...जाने कौन हैं डॉली
कभी रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ मोमबत्ती बना कर खर्च चलाने वाली डॉली आज फैशन आइकॉन बन गई हैं। 76वें अंतरराष्ट्रीय कांस फिल्म महोत्सव में डॉली ने अपना जलवा बिखेरा है।
डॉली ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की जीनत अमान की पोशाक से प्रेरित ड्रेस पहनी। जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। डॉली ने अपने लुक से जबरदस्त तारीफ बटोरी। वहां मौजूद लोगों ने देर तक स्टैंडिंग ओवेशन से डॉली को सराहा।
डॉली सिंह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। डॉली इंटरनेट पर राजू की मम्मी, साउथ दिल्ली गर्ल, गुड्डी भाभी, जीनत, श्री, बुधवार जैसे रोचक और लोकप्रिय किरदारों के जरिए पूरे देश की सबसे लोकप्रिय और चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन गई हैं।
कभी मोमबत्ती बना कर खर्च चलाने वाली डॉली ने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। अपने टेलेंट, संघर्ष और लगन के कारण इंटरनेट, सोशल मीडिया और बॉलीवुड में डॉली ने अपना नाम बनाया है। फैशन पर उनके ब्लॉग के मिलियंस में फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनके कोलगेट और लेज़ के विज्ञापन चर्चाओं में रहे थे।
डॉली सिंह उत्तराखंड में झीलों के शहर नैनीताल की रहने वाली हैं। डॉली के पिता की नैनीताल में मालरोड पर अपना बाजार नाम से फैंसी आइटम्स की दुकान हैं। राजू की मम्मी और ‘बुधवार’ के डॉली के अवतार से डॉली को इस कदर लोकप्रियता मिली कि नैनीताल आने वाले कई पर्यटक डॉली के पिता की दुकान तलाशते हुए वहां पर आते हैं।
राजू की मम्मी नाम के किरदार को अपनाकर डॉली एक निराले अंदाज में इंटरव्यू लेती हैं। निराले अंदाज में इंटरव्यू लेने वाली डॉली से अब बड़े-बड़े फिल्मी कलाकार समय तय कर इंटरव्यू दे रहे हैं। इसके साथ ही बीते लंबे समय से रिलीज हो रही फिल्मों के निर्माता भी फिल्म के प्रमोशन के लिए डॉली की मदद ले रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review