कान फिल्म फेस्टिवल में छा गई उत्तराखंड की “ऐपण” कला

कान फिल्म फेस्टिवल में छा गई उत्तराखंड की “ऐपण” कला

उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऐपण कला बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल के साथ कान फिल्म फेस्ट फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छा गई। अभिलाष थपलियाल ने रेड कार्पेट लुक के लिए काले रंग के कुर्ते के साथ ऐपण डिजाइन वाला स्टॉल पहना है। जिसे कि उत्तराखंड की ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती ने डिजाइन किया था।

अभिलाष चाहते थे कि फैशन की राजधानी के नाम से मशहूर कान के रेड कार्पेट पर जब वो पहली बार जाएं तो अपने साथ उत्तराखंड की पहचान को भी ले जाएं। अभिलाष ने ये छोटा-सा प्रयास उत्तराखंड के निवासियों को समर्पित किया है।

उत्तराखंड निवासी अभिलाष थपलियाल रेडियो जाकी एवं अभिनेता हैं। जल्द ही वो अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में नजर आने वाले हैं। इसमें अभिलाष थपलियाल महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। कैनेडी के प्रीमियर के लिए वे टीम के साथ फ्रांस के शहर कान में हैं।

ऐपण उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की प्रसिद्ध लोक कला है। इसे घरों में बनाया जाता है। इसके साथ ही पुराने समय से ही पूजा के स्थान और घर के द्वार को खास मौकों पर ऐपण से सजाने की परंपरा रही है। ऐपण को वर्ष 2021 में जीआई टैग मिल चुका है। लेकिन अब ये केवल देश तक सीमित ना रहकर देश-विदेश तक पहुंच गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram