बढ़े CNG के दाम, ओला-उबर के ड्राइवर AC चलाने के लिए मांग रहे ज़्यादा पैसे

बढ़े CNG के दाम, ओला-उबर के ड्राइवर AC चलाने के लिए मांग रहे ज़्यादा पैसे

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं. सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं. गैस और पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी के दाम भी आसमान छू रहे हैं. आज सीएनजी में प्रति किलो 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. पिछले 3 महीनों में प्रति किलो सीएनजी दाम लगभग 15 रुपये बढ़ चुके हैं. जिसकी वजह से ओला और उबर के ड्राइवर AC चलाने के लिए ज़्यादा पैसे मांग रहे हैं.

कैब ड्राइवरों का कहना है कि अगर AC चलाना है तो प्रति किलोमीटर 2 रुपये किराया ज़्यादा देना होगा. कैब वालों का कहना है कि सीएनजी का किराया तो रोज़ बढ़ रहा है. लेकिन उन्हें ओला या उबर से पैसा बढ़कर नहीं मिलता है, और AC चलाने में गाड़ी का औसत कम हो जाता है. चालकों का कहना है कि वो महंगाई से परेशान हैं. कोई मुनाफा नहीं हो रहा है। चालकों का कहना है कि सवारी को बता देते हैं तो लोग लड़ने को तैयार हो जाते हैं. लेकिन अगर हम कह देते हैं कि AC चलाने का एक्स्ट्रा पैसा दो या फिर दूसरी राइड बुक कर लो.

आपको बका दें कि ज्यादातर ओला या उबर ड्राइवर राइड के दौरान CNG बचाने के चक्कर में AC चलाने के पक्ष में नहीं होते हैं. कुछ ड्राइवरों ने बताया कि हम लोग 10 अप्रैल को हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि पिछले एक साल में सीएनजी में प्रति किलो लगभग 23 रुपये बढ़ चुके हैं. अप्रैल 2021 में ₹43.40 Kg मिलने वाली सीएनजी अप्रैल 2022 में ₹66.61 Kg हो चुकी है. यानी एक साल में 23 रुपये 21 पैसे किलो बढ़ चुकी है, जबकि एक महीने में ही CNG की कीमत ₹9.60 Kg बढ़ी है. वहीं, तेल और सीएनजी के बढ़ रहे दामों पर केंद्र सरकार विदेशी बाजार की बात कर पल्ला झाड़ कर निकल जाती है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram