उत्तराखंड: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गए तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

उत्तराखंड: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, छापेमारी करने गए तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

रुड़की : हरिद्वार समेत उत्तराखंड के खनन वाले इलाकों में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रखे हैं। कार्रवाई करने जा रही शासन प्रशासन की टीम पर हमला किया जा रहा है। मनाही के बावजूद धडल्ले से खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं में जरा भी खौफ नहीं है। इनको किनकी शरण मिली है ये समझ से परे हैं लेकिन बिना मिली भगत के ये संभव नहीं है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब शासन प्रशासन के अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।

ताजा मामला रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के मजहिदपुर सतीवाला का है जहां खनन पकड़ने गई तहसीलदार की गाड़ी पर खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। मामला बीते दिन मंगलवाल देर रात का है। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार को सूचना मिली थी कि मजाहिदपुर सतीवाला में अवैध खनन हो रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। प्रशासन की सक्रियता के चलते आरोपित अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है। पुलिस को मामले की तहरीर अभी नहीं दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram