उत्तराखंड: बाप-बेटे ने की कुत्ते की बेरहमी से हत्या, मेनका गांधी ने किया पुलिस को फोन, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड: बाप-बेटे ने की कुत्ते की बेरहमी से हत्या, मेनका गांधी ने किया पुलिस को फोन, मुकदमा दर्ज

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल काशीपुर में पिता-पुत्र ने क्रिकेट बैट से एक लावारिस कुत्ते की पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही था। इसलिए आरोपी के शिक्षक बेटे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ईमेल के जरिए संपर्क साधा और उनको कुत्ते की मौत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद मेनका गांधी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शिकायतकर्ता शिक्षक के पिता और भाई के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर ग्राम कुदईंयावाला निवासी रेखा ने बताया कि उसने चार महीने पहले कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके पति पंकज कुमार सल्ट (अल्मोड़ा) में अध्यापक हैं और वह अपने ससुर सुरेंद्र सिंह के मकान के बगल में रहती है। उसके घर के आसपास एक कुत्ता टहलता था जिसे वह अक्सर खाना देती थी। उसका आरोप है कि 22 फरवरी की शाम करीब 7:40 बजे उसके ससुर सुरेंद्र और देवर अमित कुमार ने क्रिकेट बैट से कुत्ते को बेरहमी से मार डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

शिकायतकर्ता महिला रेखा ने बताया कि उसका एक देवर पुलिस विभाग में है। उसकी वजह से आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद रेखा के पति पंकज ने घटना की जानकारी मेनका गांधी को मेल पर भेजी। इसी के बाद मेनका गांधी ने काशीपुर सीओ आशीष भारद्वाज और एसओ प्रदीप नेगी से बात की। मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुरेंद्र और उसके पुत्र अमित के खिलाफ धारा 428 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों भाइयों के परिवारों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram