उत्तराखंड चुनाव: एग्जिट पोल से BJP और कांग्रेस दोनों दल खुश… जानिये क्या है इनका नतीजा

उत्तराखंड चुनाव: एग्जिट पोल से BJP और कांग्रेस दोनों दल खुश… जानिये क्या है इनका नतीजा

देहरादून: विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कल देर शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी है। हालांकि, किस दल के चेहरे की खुशी फीकी पड़ेगी और किसके चेहरे पर बरकरार रहेगी, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल तो दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तीसरा विकल्प देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी कह रही है कि अंतत: नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस, दोनों को ही बहुमत मिलने का अनुमान अपने-अपने एक्जिट पोल में दिखाया है, जिसने परिणाम को लेकर स्थिति को और अधिक उलझा दिया है। यद्यपि, अब तक बढ़-चढ़कर दावे करते आ रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज सुविधानुसार एक्जिट पोल को अपने पक्ष में परिभाषित कर रहे हैं, मगर सच्चाई यह है कि अंदरखाने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की आहट महसूस कर अन्य को अपने खेमे में लाने की जुगत में भी जुट गए हैं। एक्जिट पोल के अलग-अलग परिणाम के अनुमान ने राजनीतिक दलों को उलझाया तो है ही, अपनी रणनीति को लेकर पुनर्विचार पर भी मजबूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सभी एक्जिट पोल यही दिखा रहे हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। एक्जिट पोल में भाजपा को 45 से 47 सीटें तक मिलती दिखाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि जब अंतिम परिणाम आएगा, भाजपा को इससे भी अधिक सीटें मिलेंगी। प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हम सरकार बनाएंगे। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि उत्तराखंड में एक्जिट पोल अलग-अलग तरीके से राजनीतिक दलों को आगे या पीछे दर्शा रहे हैं। पोल आफ पोल को देखा जाए तो यह कांग्रेस के पक्ष में है। चुनाव के नतीजे इनसे भी अलग कांग्रेस के पक्ष में भारी बहुमत के रूप में आने जा रहे हैं। कांग्रेस को जनता से इसी तरह का फीडबैक मिला है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram