उत्तराखंड: UKSSSC मामले में बड़ी सफलता, युवाओं का असली गुनहगार सादिक मूसा पकड़ा गया

उत्तराखंड: UKSSSC मामले में बड़ी सफलता, युवाओं का असली गुनहगार सादिक मूसा पकड़ा गया

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड सादिक मूसा पकड़ा गया है। दो हफ्ते से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहा मूसा आखिरकार यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम के हाथ लगा है। अब उससे देहरादून में पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि कुछ अहम सुराग और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ तीन सितंबर को 25 हजार रुपए और लगातार फरार होने के बाद दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। बताया गया है कि पहले वह गोवा गया। जहां से भी वह बच गया। हालांकि, उसका साथी पकड़ा गया। मोबाइल का बिल्कुल इस्तेमाल ना करने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी।

एसटीएफ उत्तराखंड लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के संपर्क में रही। जब जानकारी मिली कि मूसा अपने साथी योगेश्वर राव के साथ नेपाल चला गया है। ऐसे में उसके लखनऊ स्थित घर की निगरानी की गई और लखनऊ आते ही एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। अब उसे देहरादून लाकर पूछताछ होगी। बड़े नकल माफियायों के नाम और कई सुराग हाथ लग सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram