उत्तराखंड: लगातार बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बंद, हेमकुंड में बर्फबारी, हजारों यात्री फंसे

उत्तराखंड: लगातार बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बंद, हेमकुंड में बर्फबारी, हजारों यात्री फंसे

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आफत की बारिश हो रही है। इसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। भूस्खलन और बारिश के चलते यात्रा को रोकना भी पड़ा है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ में बाधित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां पत्थर गिर रहें हैं। इसके चलते यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन हाईवे को साफ करने में लगा है। हालांकि गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। खासी मशक्कत के बाद ये मार्ग खोला जा सका।

वहीं हेमकुंड में भी लगातार बारिश के बाद अब बर्फबारी शुरु हो गई है। इसके चलते घांघरिया में श्रद्धालुओं को रोका गया है। हेमकुंड में एक फुट से अधिक बर्फ पड़ी हुई है। हेमकुंड जाने वाले हजारों यात्रियों को रोका गया है।लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते फूलों की घाटी के लिए जाने वाले यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग ने पहले ही 22 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी कर रखा है। पर्यटन विभाग ने भी यात्रियों को खराब मौसम के लिए तैयार होने के लिए एडवाइजरी जारी कर रखी है। पर्यटन विभाग ने कहा है कि यात्री गर्म कपड़े और रेनकोट इत्यादि लेकर आएं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram