उत्तर प्रदेश चुनाव: वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव- बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ जसवंतनगर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी से बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। यूपी के किसान उन्हें माफ नहीं करेंगे। वहीं डिंपल यादव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए।
मतदान के बाद अखिलेश ने कहा, '10 मार्च को साइकिल की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री जी की विदाई होने जा रही है। बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरणों में शतक जड़ा है और इस चरण में भी सपा गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा। जनता बीजेपी से नाखुश है और इस बार का चुनाव उसे उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए है। वे (बीजेपी) चिंतित हैं कि जनता उनसे नाराज है, इसलिए उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है।'
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1495290365246832642?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1495290365246832642%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-34149837664285582963.ampproject.net%2F2202042210001%2Fframe.html
वहीं अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर में यूपी सरकार पूरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा, मुझे अच्छी तरह याद है कि जब 2017 के चुनाव हुए थे तब एनसीआरबी (राष्ट्रीय आपराधिक रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़े आए थे। 2017 में डायल 100 और 1090 सेवाएं शुरू करने की वजह से महिलाएं के खिलाफ अपराध कम हुआ था। पांच साल बाद ये आकड़े बढ़ गए हैं। मेरा मानना है कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में सरकार पूरी तरह फेल है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review