हसीन चेहरों को सामने करके दिखाते थे शादी का सपना, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

हसीन चेहरों को सामने करके दिखाते थे शादी का सपना, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
मेरठ। सदर थाना पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा करते हुए चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से शादी कराने के नाम पर कुंवारों को चूना लगा रहे थे।
बताते चलें कि एक युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत एएसपी कैंट आदित्य बंसल से की थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को फर्जी मैरिज ब्यूरो पर छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए कंकरखेड़ा अशोकपुरी निवासी पंकज सेठी, छोटा हसनपुर निवासी काजल पत्नी सनी तोमर, कासमपुर निवासी ममता पत्नी नेपाल, सिमरन चौहान उर्फ चिंकी पत्नी अशोक और सोनिया उर्फ सपना पुत्री नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, एक डायरी, कई फाइलें, आधार कार्ड और कई समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन की कटिंग भी बरामद की गई है।
आरोपी पिछले काफी समय से फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर कुंवारे युवकों को लड़कियां दिखाकर अपने जाल में फंसाते थे। रजिस्ट्रेशन के नाम पर युवकों से हजारों की रकम वसूली जाती थी। इसके बाद यह लड़कियां युवकों से महंगे गिफ्ट वसूल कर अपने मोबाइल नंबर बदल लेती थीं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram