कांग्रेस सांसद के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर हंगामा, सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोंकझोंक
दिल्ली में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के जरिए राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द प्रयोग किए जाने के मसले पर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इस मसले पर हंगामे के चलते संसद भी स्थगित करनी पड़ी है। बीजेपी नेताओं ने इस मामले में सोनिया गांधी को भी लपेट लिया है। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच भी संसद भवन में झड़प हो गई है।
दरअसल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने एक मीडिया चैनल के रिपोर्टर के साथ बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कर दिया। बीजेपी ने इस शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई। इसके बाद अधीर रंजन ने माफी मांगी लेकिन अधीर रंजन की माफी से बीजेपी नहीं मानी और उसने हंगामा जारी रखा। इसके बाद सदन में बीजेपी के सांसदों ने हंगामा शुरु कर दिया। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने सदन में कांग्रेस के साथ साथ सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
इसी बीच अधीर रंजन ने फिर एक बार अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में भी उन्होंने राष्ट्रपत्नी शब्द के प्रयोग पर फिर एक बारी माफी मांगी। अधीर रंजन ने कहा कि वो बीजेपी से नहीं बल्कि सीधे राष्ट्रपति से ही माफी मांगेंगे और इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति से समय मांगा है।
इसी बीच संसद में बीजेपी सांसदों और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आमना सामना हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान सोनिया गांधी और बीजेपी सांसद रमा देवी कुछ करीब आए। रमा देवी ने सोनिया की तरफ अधीर रंजन के बयान से जुड़ा सवाल उछाला, सोनिया ने जवाब दिया, ‘अधीर रंजन ने माफी मांग ली है’….इसके बाद सोनिया गांधी ने सवाल किया कि इसमें मेरा नाम क्यों घसीटा गया?
इसी बीच वहां स्मृति ईरानी पहुंच गईं। स्मृति ईरानी ने सोनिया से कहा कि, मैं आपकी मदद कर सकती हूं। इसी बीच सोनिया गांधी ने स्मृति से कहा, ‘डोंट टॉक टू मी’…..भाष्कर.कॉम लिखता है कि, सोनिया के डोंट टॉक टू मी बोलते ही… दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बहस बढ़ती देख सोनिया वहां से चली गईं। उनके जाने के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच हुई ये हार्ड टॉक इस पूरे मसले को एक बार फिर एक नए मोड़ पर लेकर आ गई। अब बीजेपी ने अधीर के साथ साथ सोनिया गांधी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया।
इसी हंगामे के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूज एजेंसी ANI को बयान दिया कि, सोनिया गांधी ने बीजेपी की महिला सांसदों को धमकाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने स्मृति समेत अन्य भाजपा सांसदों से बुरा बर्ताव किया है।निर्मला सीतारमण का ये बयान भी जल्द ही टीवी चैनलों की सुर्खियों में आ गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review