Govt jobs: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन तक करें आवेदन

Govt jobs: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग ( UPHESC) में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्यों कि UPHESC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए (UPHESC Recruitment 2022) वैकेंसी निकाली है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद हो जाएगी। इसलिए आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए UPHESC की ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org पर जाकर चेक कर लें। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2022 रखी गई है।
कुल कितने हैं पद
Assistant Professor के पदों के कुल 917 वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहें हैं। बता दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी। और 07 अगस्त 2022 तक इसे खत्म होना था। लेकिन अब इसमें आखिरी तिथि को बढ़ाते हुए 23 अगस्त 2022 तक आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाएं।
उसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर Uttar Pradesh Higher UPHESC Assistant Professor Exam Online Form 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
इसमें ही Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन पूर्ण करने से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद ही आवेदन फॉर्म भरें।

योग्यता क्या होनी चाहिए
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर किए होना चाहिए। इसके साथ ही उसका नेट, SET या SLET में क्वालीफाई होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 62 साल से कम होने चाहिए। ध्यान रखे उम्र की गणना 07 अगस्त 2022 से ही की जायेगी।

कितनी है आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 2000 रुपये देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क महज 1000 रुपए ही देने होंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram