Relationship Tips: एकतरफा आशिक कैसे पाएं प्यार में कामयाबी, इन स्टेप को करें फॉलो और रिजैक्शन से अपने आप में पाएं काबू
एकतरफा प्यार करने वाले अपने मोहब्बत को पाने की हजारों कोशिश करते हैं। लेकिन यदि वो नाकाम होते हैं तो कोई गलत कदम उठा बैठते है। एक्सपर्ट के अनुसार रिजैक्शन सहन न करने वाले प्रेमी और प्रेमिका बिगड़ी हुई मेंटल हेल्थ का शिकार तो होते हैं इसके साथ ही इसमें बीमार व्यक्ति अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। स्ट्रेस और ड्रिपेशन से परेशान आशिक या मरीज गलत कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटते। आइए हम बताते हैं कैसे आप रिजैक्शन से अपने आप में काबू रख सकते हैं साथ ही जानें कि लोग कैसे एकतरफा लव को कामयाब बना सकते हैं।
वन साइड लव को कामयाब बनाने के लिए इन स्टेप को करें फॉलो
1. आप जिसे प्यार करते हैं उसका विश्वास जीतने की कोशिश करें न कि उसे प्रोपोज करने में जल्दबाजी करें। भरोसा जीते और नजदीकियां बढ़ने दें।
2. सबसे महत्वपूर्ण बात यदि आप किसे से प्यार करते हैं तो भूलकर उस पर गुस्सा न दिखाएं। क्योंकि आपकी ये छोटी सी गलती उनसे आपको दूर कर सकती है
।3. अगर आप एकतरफा प्यार में हैं, तो आपको अपने प्यार को साबित करने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी बात आपको सामने वाले के टच में रहना चाहिए। और ध्यान रखें उसे हर समय स्पेशल फील कराएं और बीच-बीच में उसकी पसंद की चीजें भी करते रहें।
एकतरफा प्यार से कैसे उभरें?
मन की बात करें शेयर:
एकतरफा प्यार शिकार लोगों को यदि इससे बाहर निकलना है और खुद को संभालना हैं, तो उन्हें अपनी मन की बात शेयर करना चाहिए। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे लोगों को किसी ऐसे लोगों से बात करनी चाहिए, जिससे वे अपने इमोशन्स को शेयर कर सकें। ऐसे में आपका मन हल्का होगा।
म्यूजिक सुनें:
म्यूजिक सुनने से दिल और दिमाग के साथ साथ मन को भी शांत करने में मदद मिलती है। वन साइडिड लवर्स भूल से भी लव, ब्रेकअप जैसे गाने न सुनें, क्योंकि ये आपको और ज्यादा परेशान कर सकते हैं। बल्कि ऐसे गानों को सुनें, जो उन्हें अच्छे लगते हो और उनका मन शांत फील करता हो।
सोलो ट्रिप:
यदि आप वन साइड लवर है और आपको इससे अलग होना है तो आपको अपना बैग पैक करना है और सोलो ट्रिप पर निकल जाना है। इससे आप खुद को टाइम दे पाएंगे और उन बुरी यादों से दूर हो पाएंगे, जो आपको डिस्टर्ब करती हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review