तीन दिन उत्तराखंड में रहेंगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, जानिए क्यों खास है ये दौरा

तीन दिन उत्तराखंड में रहेंगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, जानिए क्यों खास है ये दौरा

देहरादून: उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड में रहेंगे। मंगलवार को इस दौरे में जहां वो अपने गांव पहुंचेंगे, तो वहीं कॉलेज में मूर्ति अनावरण के साथ परिसंपत्तियों पर बात भी हो सकती है।

आपको बता दें कि यूपी का दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी अपने गांव पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, पहला सरकारी कार्यक्रम गवर्मेन्ट डिग्री कॉलेज बिथयणि में होगा, इस दौरान योगी अपने गुरु अवैद्य नाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद योगी अपने गांव पंचूर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक गांव और परिवार के कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा जबकि 4 मई को भी मुख्यमंत्री योगी अपने गांव में ही रह सकते हैं। इसके अलावा सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी गांव के घर के उसी कमरे में रुकेंगे, जहां वो बचपन में रहा करते थे।

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद अपनी मां से मिलने जरूर जाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram