Etawah Accident: ट्रक में घुसी अर्टिगा, एक ही परिवार के 4 की मौत

Etawah Accident: ट्रक में घुसी अर्टिगा, एक ही परिवार के 4 की मौत

- कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

- दरवाजा तोड़कर निकाले शव, 3 घायल

इटावा। जिले में आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कानपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

हादसा बुधवार सुबह 6.30 बजे थाना इकदिल के पिलखर गांव के पास हुआ। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दो बच्चे और एक महिला घायल है। सूचना के मुताबिक अर्टिगा सवार दिल्ली से हमीरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने से अर्टिगा ट्रक में जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

थोड़ी देर में आस-पास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि अर्टिगा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दो आदमी और एक महिला का शव सीट के नीचे मिला है।

मृतकों की पहचान हमीरपुर के बीना गांव के रहने वाले राम अवतार (60), शिव नारायण (52), उनकी पत्नी सोभारानी (48) और उनके साले मेरठ निवासी आशू गुप्ता (35) के रूप में हुई है। महोबा निवासी पूनम (35), उनकी बेटी राशि (4) और बेटा जितेंद्र (8) घायल हैं।

घायल बच्चे जितेंद्र ने बताया- हम लोग मामा के यहां जा रहे थे। मेरी बहन राखी और मां पूनम घायल हैं। पापा कार में नहीं थे। राखी की हालत गंभीर है। पापा आ रहे हैं। ड्राइवर को नींद आ गई और हादसा हो गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक बच्ची और महिला गंभीर घायल हैं। जिनको रेफर कर दिया गया है। वहीं एक बच्चा जितेंद्र भी घायल है। जिसका यहीं पर इलाज किया गया है। यहां पर चार डेडबॉडी लाई गई थी।

सीएम योगी ने दुख जताया

सीएम योगी ने घटना पर शोक जताया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही उन्होंने अफसरों को इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram