Ghaziabad : नोएडा एसटीएफ ने इनामी मामा-भांजा को दबोचा

Ghaziabad : नोएडा एसटीएफ ने इनामी मामा-भांजा को दबोचा

- दिन में मजदूरी और रात को घरों में करते थे चोरियां

गाजियाबाद। नोएडा एसटीएफ ने गाजियाबाद के लोनी इलाके से घुमंतू गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में मामा-भांजे लगते हैं। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। ये दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर के शहरों में घरों में घुसकर चोरी की घटनाएं करते थे।

एसटीएफ के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, पकड़े गए आरोपी किशन निवासी बुगरासी (बुलंदशहर) और अमर सिंह निवासी लोनी (गाजियाबाद) हैं। इनसे एक बाइक बरामद हुई है। दोनों की गरिफ्तारी गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र के ग्राम निठोरा अंडरपास से हुई है। पूछताछ में आरोपी किशन ने बताया कि वह घुमंतू अपराधिक गैंग का सदस्य है। अमर सिंह उसका सगा भांजा है। हम दोनों दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान, हरियाणा में रहकर घरों में घुसकर चोरियां करते हैं। यहीं पर हमारी मुलाकात प्रेमपाल और मनोज उर्फ मन्नू से हुई। दिखावे के लिए हम लोग मजदूरी करते थे। लेकिन रात के वक्त चोरियां करते थे। एक बार गाजियाबाद के भोजपुर स्थित सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हुआ।'

पहले भी जेल जा चुके हैं दोनों

एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि साल 2022 में गाजियाबाद पुलिस ने किशन, अमर सिंह और प्रेमपाल को जेल भेजा था। करीब 4 महीने तक जेल में रहे। फिर जमानत पर छूटने के बाद इन्होंने फिर से घटनाएं शुरू कर दीं। फिलहाल अमर सिंह और किशन पर गाजियाबाद में 9 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram