Bulandshahar: एचटी लाइन की चपेट में आने से दो कावंड़ियों की मौत

Bulandshahar: एचटी लाइन की चपेट में आने से दो कावंड़ियों की मौत

- कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे दोनों 

बुलंदशहर। जिले में दो कावंड़ियों की 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना फैलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

मृतकों की पहचान गोपी पाल और ललित के रूप में हुई है। दोनों बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे थे। दोनों कैंटर में लगे डीजे में बैठ गए। इस बीच, किसी काम से कैंटर को डहराकुटी के पास रोका गया। इस दौरान चालक ने कैंटर को बैक करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश डीजे पर बैठे दोनों युवक 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कांवड़ियों की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो कांवड़ियों की करंट की चपेट में मौत होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी अरविंद चौधरी का कहना है कि करंट की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की मौत हुई है, दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने अपने स्तर पर अन्य कांवड़ियों के लिए तैयारियों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram