Muzaffarnagar: खतौली हाईवे पर दो बस पलटी, चालक की मौत, 25 घायल
- राजस्थान के उदयपुर से सहारनपुर जा रही थी टूरिस्ट बस
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खतौली में भंगेला चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर दो डबल डेकर बस खाई में पलट गईं। हादसे में अलीगढ़ के रहने वाले चालक रामगोपाल (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर से पूजा ट्रांसपोर्ट की बस लेकर चालक राम गोपाल पुत्र सोहन सिंह निवासी नंगला बंजारा जनपद हरदोई गंज, परिचालक नरेंद्र कुमार निवासी राजस्थान के जयपुर से शनिवार प्रातः लगभग 25 टूरिस्ट यात्रियों को लेकर उदयपुर से सहरनपुर जा रहा था। बस जैसे ही खतौली में भांगेला गांव के निकट पहुंची तो आगे चल रहे कंटेनर से टकरा कर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें चालक राम गोपाल की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए।
ग्रामीण घायलों को निकाल रहे थे। इसी बीच राजस्थान के उदयपुर से आ रही गजराज ट्रांसपोर्ट की बस भीड़ के साथ ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें चालक मदनलाल पुत्र चुन्नीलाल, परिचालक अनिल कुमार लगभग 30 तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था।
बस पलटने से चालक व परिचालक समेत यात्री नारायण लाल पुत्र गोमाजी निवासी राजसमंद राजस्थान, आसमोहम्मद पुत्र महफूज, निवासी ननोता सहारनपुर, शमशाद पुत्र बशीर, केसर पुत्र नारायण निवासी भगवानदाकल्ला राजस्थान, डाली देवी पत्नी रोशनलाल निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, हेमलता पत्नी बेरूलाल निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, रोशन लाल पुत्र नथ्थू लाल निवासी राजसमंद राजस्थान, कन्हैया लाल पुत्र बंसी लाल निवासी राजसमंद राजस्थान, दीपक जैन पुत्र शशि निवासी सहारनपुर, तेजपाल पुत्र जीतराम निवासी भैंस कोर्ट श्रीनगर उत्तराखंड, पुष्पा पत्नी रामसिंह निवासी उदयपुर राजस्थान, रामसिंह पुत्र निर्मय सिंह निवासी उदयपुर राजस्थान, लक्ष्मण सिंह पुत्र निर्दय सिंह निवासी उदयपुर, जब्बार पुत्र इलयास निवासी कैली रिक्शा चालक घायल हो गए।
हाईवे का यातायात रहा बाधित
पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद दिल्ली देहरादून हाईवे का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने चार हाइड्रा लगाकर दोनों बसों को खाई से बाहर निकलवा कर सड़क किनारे खड़ा कराया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review