कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल होगा ब्लॉक, ये छोटी गलती बनी कारण
कांग्रेस (Congress) पार्टी देश में सत्ता पाने के लिए जूझ रही है। मगर अब एक नई मुश्किल में घिरती भी नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के ट्विटर हैंडल को बेंगलुरु के कोर्ट द्वारा तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने ट्विटर से इसे ब्लॉक करने के लिए कहा है। इसके पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। जी हां भारत जोड़ो यात्रा में भारत में बेहद लोकप्रिय केजीएफ-2 (KGF-2) फिल्म का संगीत बिना अनुमति के उपयोग किया गया था। मगर कांग्रेस को यह करना भारी पड़ गया, क्योंकि संगीत पर मालिकाना हक रखने वाली कपनी ने इसके लिए शिकायत दर्ज करवा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
केजीएफ-2 की संगीत लेबल कंपनी एमआरटी म्यूजिक ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा कांग्रेस के 3 अन्य नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज की थी। ऐसा आरोप लगाया गया है कि इसके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है। यात्रा के दौरान केजीएफ-2 में अभिनेता यश (Yash) किरदार नाम रॉकी भाई पर फिल्माया गाना समुंदर में लहर उठी है जिद्दी जिद्दी है तूफान चट्टानें भी कांप रही है जिद्दी जिद्दी है तूफान का इस्तेमाल किया गया। इसके कॉपीराइट संगीत का इस्तेमाल के लिए कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ी यात्रा में केजीएफ -2 संगीत का इस्तेमाल करने के लिए राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें शुक्रवार को MRT म्यूजिक के एम नवीन कुमार द्वारा यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कांग्रेस को “अगले आदेश तक अपने प्लेटफॉर्म से लिंक हटाने होगें।” वहीं इसके साथ दो ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश भी दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review