Action: तिहाड़ जेल में बंद आप नेता सतेंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें
- अब 7 करोड़ के रिश्वत मामले में जांच के आदेश
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वह पहले ही मनी लॉड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब उनके ऊपर सात करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकारियों से कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी दे दी है।
एलजी की तरफ से इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी गई है। सतेंद्र जैन पर आरोप है कि सीसीटीवी लगाने में हुई देरी के लिए लगी पेनाल्टी माफ करने के एवज में उन्होंने कंपनी से 7 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। सत्येंद्र जैन पहले ही पैसे के हेरफेर के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 30 मई 2022 को ईडी ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आए थे। हालांकि, सर्जरी के बाद दोबारा उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
सत्येंद्र जैन पर ईडी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने चार अलग-अलग कंपनियों के जरिए पैसों का हेरफेर किया था। इसी पैसे के जरिए जमीन खरीदी गई और जमीन खरीदने के लिए पहले से लिए गए लोन की किश्त चुकाई गई। 30 मई 2022 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए कई याचिका दायर की, लेकिन हर बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। 26 मई को सर्जरी कराने के लिए उन्हें जमानत दी गई। हालांकि, सर्जरी के बाद उनकी सेहत ठीक होते ही उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review