Railway Vacancy 2022: रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों की भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Railway Vacancy 2022: रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों की भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने अप्रेंटिस पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है, इस भर्ती के माध्यम से फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर समेत कई ट्रेड्स में कुल 3000 से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ईस्टर्न रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट er.indianrailways.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022 (Railway Vacancy 2022) के लिए 30 सितंबर 2022 से आवेदन भरना शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी आवेदन करने का सोच रहें हैं तो 29 अक्टूबर तक या इससे पहले ऑनलाइन ही आवेदन कर लें।

Railway Vacancy 2022: किस डिवीजन में कितने पद

हावड़ा डिवीजन - 659 पद

लिलुआ कार्यशाला - 612 पद

सियालदह डिवीजन - 440 पद

कांचरापाड़ा कार्यशाला - 187 पद

मालदा डिवीजन - 138 पद

आसनसोल कार्यशाला - 412 पद

जमालपुर कार्यशाला - 667 पद

कुल खाली पद - 3115

Railway Vacancy 2022: योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष 12 परीक्षा पास होना चाहिए। और इसके अलावा किसी संबंधित ट्रेड जैसे वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, बढ़ई और पेंटर (सामान्य) में NCBT/SCBT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Railway Vacancy 2022: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक ही होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी गई है।

Railway Vacancy 2022: आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं इनके अलावा यानी एससी, एसटी, दिव्यांग समेत सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram