दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने -सामने जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने -सामने जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

अमरोही: यूपी के अमरोही में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बारात से लौट रहे मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के नजदीक सोमवार देर शाम को हुआ। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर निवासी चमन सिंह की बरात सोमवार सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक गई थी।

गांव निवासी सतपाल बारात में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर सतपाल के साथ उनके भाई नरेश, बिजेंद्र, बिजेंद्र की 5 वर्षीय बेटी छवि, सतपाल का मासूम बेटा लवकुश और गांव के फूल सिंह समेत 6 लोग सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक दढियाल चौकी के निकट पहुंची, तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसमें फूल सिंह (55), नरेश (35), सतपाल (22), छवि पांच वर्ष तथा दूसरी बाइक सवार आकाश (26) की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए रहरा स्थित सीएससी में भर्ती कराया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram