दर्दनाक हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 10 गंभीर

दर्दनाक हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 10 गंभीर

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार रात ट्रैवेलर के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 में घियागी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे। ये सभी दिल्ली से एक ट्रैवेल एजेंसी की गाड़ी के जरिए जलोड़ी पास घूमने के लिए आए थे।

रविवार रात को करीब नौ बजे जब यह पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो घ्यागी मोड़ के समीप गाड़ी सीधे 500 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 5 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को पहले बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram