आज होगा बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले, इन कंटेस्टेंट की खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में इंट्री फिक्स
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 16' का फिनाले अब बहुत नजदीक आ गया है। 24 घंटे से बस कुछ ही घंटे ज्यादा अब आपके और फिनाले के बीच में रह गए हैं। शो में अब केवल पांच कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें शिव ठाकरे, शालीन भनौट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन शामिल हैं। फिनाले से पहले ही एक कंटेस्टेंट की किस्मत जबरदस्त तरीके से चमक गई है। खबर है कि पांचों में एक कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी के सुपर पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का ऑफर मिला है! जल्द ही रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी-13 शुरू होने वाला है और बिग बॉस में से उसका पहला कंटेस्टेंट भी चुन लिया गया है। क्या है पूरी बात, हम आपको बताते हैं।
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज यानि कि 12 फरवरी की शाम को होने जा रहा है। 12 फरवरी को शो 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। बिग बॉस की तरह ही टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 भी जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के पहले दो कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर की मानें तो शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को खतरों के खिलाड़ी-13 के लिए चुन लिया गया है। रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच रहे हैं। लेकिन उनकी एंट्री शो में आज ही होने वाली है, इसका प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी भी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी यह खबर चल रही है कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के विनर हो सकते हैं। लेकिन शो जीतने से पहले ही उन्होंने रोहित शेट्टी का दिल जीत लिया है और कथित तौर पर खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर उनको दिया गया है। रोहित शेट्टी बिग बॉस हाउस मेंबर्स से खतरनाक स्टंट करवाते दिखाई देने वाले हैं। शायद इसकी वजह ये भी है कि वह अपने शो के लिए सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को चुनने वाले हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी ये भी कहते नजर आने वाले हैं कि जो भी कंटेस्टेंट उनके बताए टास्क को पूरा करेगा, उसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा।
शिव ठाकरे के साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी भी स्ट्रॉन्ग दावेदार मानी जा रही हैं। अर्चना गौतम भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं और उनका चयन भी खतरों के खिलाड़ी के लिए हो गया है, ऐसा कहा जा रहा है। प्रियंका को BB16 क्वीन ऑफ द वीक भी बनाया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review