Petrol-Diesel Price: कर्मिशियल सिलेंडर के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल के दाम, जाने क्या हैं आपके शहर के नए रेट
सितम्बर माह के पहले दिन यानी 1 सितंबर को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के साथ ही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट पर भी राहत दी है। हालाकि यह राहत क्रूड ऑयल की कीमत में है जहां एक बार फिर गिरावट देखी जा रहा है इसकी कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल कम की गई है। गौरतलब है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है, और 1 लीटर डीजल का कीमत 89.62 रुपये है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये प्रति लीटर है।
सस्ते हुए गैस सिलेंडर भी
सितम्बर माह की शुरुआत हो गई है, इस नए तारीख को आम जनता जे लिए सुकून भरी खबर आई है। जी है गैस सिलेंडरों में 100 रुपए तक की कटौती हुई है। हालाकि यह कटौती महज कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अभी स्थिर ही हैं। सितंबर की पहली तारीख से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कमी हुई है। बता दें इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) में भी अभी कोई बदलाव नहीं किया गया।
100 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल
गुरुवार को सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 89.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड 96.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा। इससे पहले केंद्र की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने से पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्ता हो गया था।
आपके शहर में आज के दाम (Petrol-Diesel Price on 1st September)
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review