आज का इतिहास 14 जनवरी

आज का इतिहास 14 जनवरी

14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • पोप लियो एक्स ने 1514 में दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
  • यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1641 में मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
  • 1659 में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
  • फ्रांसीसी जनरल लेली ने 1760 में पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • अमरीका ने ब्रिटेन के साथ 1784 में शांति संधि की पुष्टि की।
  • इंग्लैंड और स्पेन ने 1809 में ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
  • नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का 1858 में भंडाफोड़ हुआ।
  • पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ 1867 में जंग का ऐलान किया।
  • 1907 में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये।
  • रेमंड पोंकारे 1912 में फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को 1918 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • ईरान में मुहम्मद सईद ने 1950 में सरकार का गठन किया।
  • जगदगुरु कृपालु महाराज ने 1954 में सात दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
  • 1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
  • सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 1975 में समाप्त किया


14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1551 को मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ।
  • 1804 में मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
  • 1886 में समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ।
  • 1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ।
  • 1905 में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
  • 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ।
  • 1926 में सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
  • 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ।
  • 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
  • 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।


14 जनवरी को हुए निधन

  • 1742 में प्रसिद्ध खगोल शास्त्री एडमंड हैली का निधन हुआ 
  • 1937 में जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे।

आज के महत्वपूर्ण दिवस

  • मकर संक्रांति

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram