आज का इतिहास 13 अप्रैल

आज का इतिहास 13 अप्रैल

13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • लाल किले का 1648 में निर्माण पूरा हुआ।
  • सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।
  • वॉरेन हेस्टिंग्स 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • इटली की जंग में 1796 में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
  • अमेरिका में 1796 में पहला हाथी भारत से लाया गया।
  • हंगरी को 1849 में गणराज्य बनाया गया।
  • न्ययॉर्क में 1870 में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
  • सन 1919 में आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।
  • पेरिस में 1919 में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
  • बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 1919 में इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने 1941 में तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच 1944 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
  • 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
  • अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
  • नई दिल्ली में 1994 में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न।
  • अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 1997 में 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी गई।
  • गूगल ने 2007 में विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।


13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 

  • त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म 1813 को हुआ।
  • भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म 1881 को हुआ।
  • भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म 1890 को हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 1925 को हुआ।
  • तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म 1922 को हुआ।


13 अप्रैल को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 1963 को हुआ था।
  • फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।


13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण दिवस

  • जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram