Action: मेरठ में मेडा ने बेसमेंट में चल रहे तीन जिम किए सील

Action: मेरठ में मेडा ने बेसमेंट में चल रहे तीन जिम किए सील

- शहर के 66 बेसमेंट में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधि मिली
 
मेरठ। दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जल भराव से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को कार्रवाई शुरू कर दी। मेडा की टीमों ने गंगा नगर में पल्स जिम, मवाना रोड पर एक शोरूम परिसर के बेसमेंट में चलाए जा रहे ओकवुड जिम और गंगानगर में ही डी स्क्वायर फिटनेस जिम को सील कर दिया। इस बीच लोगों ने विरोध किया लेकिन भारी फोर्स के आगे किसी की एक न चली।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेडा टीम ने मंगलवार को 123 भवनों का सर्वे किया। इसमें 74 भवनों का नक्शा पास मिला और इनके यहां बनी बेसमेंट में से 34 बेसमेंट का प्रयोग व्यावसायिक ताैर पर होता मिला। इसके अलावा 49 भवनों के बाद का नक्शा स्वीकृत नहीं मिला और इनमें चल रही 32 बेसमेंट का प्रयोग व्यावसायिक गतिविधि के रूप में होता मिला। कुल 66 बेसमेंट में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधि मिली। इनमें बेसमेंट में गोदाम, स्टोर, कोचिंग सेंटर, बारात घर, दुकान, जिम, लाइब्रेरी, लैब, ओपीडी और शॉपिंग सेंटर के रूप में प्रयोग होता मिला।

प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि दोपहर में मवाना रोड पर टीम पहुंची और यहां एक परिसर में ओकवुड जिम संचालित हो रहा था। इस पर सील लगा दी गई।

गंगा नगर में ही में डिवाइडर रोड पर बेसमेंट में संचालित पल्स जिम और गंगानगर में बेसमेंट में चल रहे डी स्क्वायर फिटनेस जिम को सील कर दिया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram