युवक को अमीर समझ युवती ने रचाई शादी, फिर सच्चाई जानकर उड़े होश
उत्तराखंड के रूड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा अमीर युवती को फंसाने के लिए एक मजदूर ने फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ फोटो डाल दिया। जिसके बाद युवती ने उससे शादी कर ली। शादी के बाद युवती जब ससुराल पहुंची तो कच्चा मकान देख युवती के होश उड़ गए।
रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामपुर गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। किसी अमीर घर की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी करने की चाह ने उसका ही सुख चेन छीन लिया। फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ मजदूर का फोटो देख करीब एक साल पहले दिल्ली की युवती उसके प्रेम के झांसे में आ गई। एक साल तक प्यार चला। उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली।
इसके बाद दोनों दिल्ली में ही किराये के मकान में रहने लगे। रमजान में युवक अपने गांव रामपुर आ गया। उसके पीछे-पीछे पत्नी भी ससुराल आ गई। ससुराल में घर की हालत देख उसके होश उड़ गये। उसे पता चला कि पति मजदूर है। इसका पता चलते ही युवती ने हंगामा किया। जिसके बाद युवक और उसके स्वजन के हाथ पांव फूल गये। युवक ने पत्नी को किसी तरह से शांत किया।
घटना के बाद पत्नी ने उसे महंगे शोरूम में शॉपिंग करने के लिए कहा। युवक उसे रुड़की के एक शोरूम में ले गया, लेकिन उसने दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग करने की बात कही। जब युवक ने पति की बात से इंकार किया तो वह हंगामा करने लगी। परेशान होकर पति कोतवाली गंगनहर पहुंचा और पत्नी पर कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी। उसने पुलिस को बताया कि वह कई बार विदेश जा चुकी है। उसे धोखा देकर शादी की गई है। उसने पति पर कार्रवाई की मांग कर दी।
पुलिस ने युवती का पासपोर्ट देखा तो दंग रह गई। उसका पसपोर्ट पूरी तरह से भरा हुआ थाा। वह कई बार सऊदी अरब जा चुकी है। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि युवती पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उसने युवक के साथ अब तीसरी शादी की है। पुलिस की जांच में साफ हो गया कि दोनों ने रुपयों के लालच में एक दूसरे को धोखा देने में लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे आड़े हाथों लिया। सच्चाई सामने आने के बाद युवक ने भी सिर पीट लिया।इसके बाद दोनों ही कोतवाली से चुपचाप लौट गये।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review