दुनिया के प्रभावशाली लोगों में शुमार हुए शाहरुख और राजामौली

दुनिया के प्रभावशाली लोगों में शुमार हुए शाहरुख और राजामौली

अमेरिका की मशहूर मैगजीन टाइम ने इस साल दुनिया के टॉप 100 सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 4 भारतीय भी शामिल हैं।

इसमें देश के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान का नाम शामिल है वहीं बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है। इसके अलावा जाने-माने उपन्यासकार और लेखक सलमान रुश्दी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है और टेलीविजन प्रेजेंटेर पद्मा लक्ष्मी को भी इसमें जगह मिली है।

पाठकों ने उन व्यक्तियों के लिए वोट किया था जिन्हें वे टाइम की सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में स्थान के लिए सबसे योग्य मानते थे। इस मतदान में डाले गए कुल 12 लाख से अधिक वोटों में से अभिनेता शाहरुख खान को 4% वोट मिले थे।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, किंग चार्ल्स, सीरिया में जन्मी तैराक सारा मर्दिनी और युसरा मर्दिनी, मॉडल बेला हदीद अरबपति सीईओ एलन मस्क और गायिका और कलाकार ब्योंसे भी शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के किसी भी राजनीतिक हस्ती का नाम शामिल नहीं है। यही नहीं उद्योग जगत से भी कोई इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram