बरेली के ये तीन मुन्ना भाई लगा रहे थे योगी सरकार की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को चूना, एक धरा गया

बरेली के ये तीन मुन्ना भाई लगा रहे थे योगी सरकार की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को चूना, एक धरा गया

बरेली: यूपी बोर्ड में धांधली थमने का नाम नही ले रही है। बलिया के बाद आज बरेली में 3 मुन्ना भाई दूसरे छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। मजिस्ट्रेट के छापा मारने पर मामला पकड़ में आने के बाद एक सॉल्वर गिरफ्तार हो गया जबकि 2 पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

भुता थाना क्षेत्र के खजुरिया संपत स्थित राम बक्स इंटर कालेज में आज हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान बरेली कालेज बरेली के एलएलबी का छात्र बाबर नदीम खान की जगह पर साइंस की परीक्षा दे रहा था, जबकि कमरूल और ताहिर अन्य छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जैसे ही सचल दस्ते ने राम बक्स इंटर कालेज में छापा मारा तभी संदेह होने पर तीनों छात्रों को पकड़ लिया गया। ऐसे में दो छात्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जबकि बाबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ( डीआईओएस) डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि आज हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर था, जिसमे 3 लोगो को शक के आधार पर चिन्हित किया गया। जिसमें एलएलबी का बरेली कालेज बरेली का छात्र बाबर, कमरूल और ताहिर को मौके से पकड़ लिया गया। लेकिन कमरूल और ताहिर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्र के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram