ये सेलेब्स होंगे बिग बॉस-17 शो का हिस्सा
रियलिटी शो बिग बॉस 17 रविवार यानी की 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। सलमान खान के इस शो में करीब 17 सेलेब्स बिग बॉस के घर का हिस्सा होंगे।
कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ चुकी है। जिसमें उत्तराखंड के एक यूट्युबर भी सलमान के इस शो में एंट्री करेंगे। ऐसे में इस सीजन कौन-कौन से कलाकार शो का हिस्सा होंगे चलिए जानते है।
बिग बॉस 17 के कन्फर्म कंटेस्टेंट
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनका पति विक्की जैन
ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट
मुनव्वर फारूकी
मन्नारा चोपड़ा
उत्तराखंड के अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर
सनी आर्य उर्फ तहलका प्रैंक
जिग्ना वोरा
ऋषि धवन
मनस्वी ममगई
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ है। ऐसा में अब कलर्स टीवी शो का 17 वा सीजन लेकर आ रहा है। कंटेस्टेंट की लिस्ट में बॉलीवुड कलाकारों से लेकर यूट्युबर तक सब शामिल है। सलमान खान के इस शो की थीम सिनगैस वर्सेज कपल होने वाली है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री करेंगी। इसके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन और लॉक अप सीजन 1 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी शो का हिस्सा होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के यूट्युबर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग यूके राइडर के नाम से भी जानते है , शो में एंट्री करेंगे।
यूट्युबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका/पायल मलिक के भी बिग बॉस के घर में आने के चर्चे चल रहे है। खबरों की माने तो अरमान और उनकी पत्नी पायल शो का हिस्सा बन सकते है।
इसके अलावा एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा, जय सोनी, टिकटॉकर फैज़ बलूच और संदीप सिकंद आदि के भी शो में एंट्री करने के चर्चे चल रहे है। इन नामों पर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review