बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में एक आरोपित देहरादून से गिरफ्तार

बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में एक आरोपित देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपित को देहरादून से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिल रही है। पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपित को पकड़ा है।

सिद्धू मूसेवाला रविवार शाम अपने चचेरे भाई व दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों के चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल हो गया। गोलियां ऐसे चलाई गईं, जैसे शादी में पटाखे चलते हों।

पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग करने वाले कुछ आरोपितों को एसटीएफ उत्तराखंड और पंजाब की टीम ने देहरादून जनपद के नयागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग दिया था और घटना के बाद देहरादून पहुंच गए थे। पंजाब की एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपित देहरादून में हैं तो पंजाब की एसटीएफ ने उत्तराखंड की एसटीएफ से संपर्क किया।

दोपहर से नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। आरोपित शिमला बाईपास रोड से हेमकुंड साहिब की तरफ जा रहे थे तो दोनों राज्यों की पुलिस ने उन्हें रास्ते से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए नयागांव पुलिस चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एक पुख्ता सूचना के आधार पर एक संदिग्ध वाहन रोका गया। कार में कुछ संदिग्ध लोग सवार थे और वाहन पंजाब नंबर का था। सूचना पर नयागांव क्षेत्र में वाहन को पकड़ा गया।

वाहन में सवार एक संदिग्ध जो कि पंजाब के सनसनीखेज मर्डर में जुड़ा होने की संभावना है, को पंजाब पुलिस की एंटी गैंग टीम पूछताछ के लिए ले गई है। प्रकरण संवेदनशील है और पंजाब की घटना से जुड़ा है, इसलिए इसमें ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram