मेरठ नगर निगम ने पार्षदों के कमरे पर जड़ दिए ताले, 90 पार्षदों ने दी डाली धरने की चेतावनी
अधिकारियों ने पार्षदों के कमरे पर जड़े ताले, 90 पार्षदों ने दी धरने की चेतावनी
मेरठ। नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित पार्षद कक्ष पर ताला लगवाते हुए उसे आगंतुक कक्ष घोषित कर दिया। इससे गुस्साए दर्जनों पार्षदों ने शुक्रवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्यालयका ताला ना खुलने पर नगर निगम में धरने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को दर्जनों पार्षद कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। पार्षदों ने कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया पिछले लगभग 20 सालों से नगर निगम परिसर में पार्षदों के लिए एक कार्यालय बनाया गया था। जिसमें बैठकर पार्षद अपने क्षेत्र की जनता की समस्या सुनते थे। लेकिन अब नगर निगम के अधिकारियों ने इस पार्षद कक्ष पर ताला जड़ते हुए वहां आगंतुक कक्ष का बोर्ड लगा दिया है।
पार्षद राकेश जैन ने बताया कि हालांकि नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन चुनाव ना होने के चलते क्षेत्रीय जनता आज भी अपनी समस्या लेकर निवर्तमान पार्षदों के पास ही आती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था न होने के चलते सभी पार्षदों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कार्यालय के ताले नहीं हटाए गए तो नगर निगम के सभी पार्षद कार्यालय परिसर में धरना देंगे। इस दौरान पंकज गोयल, अंशुल गुप्ता, जितेंद्र पाहवा, रेनू सैनी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review