केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा का सफर हुआ महंगा, किराये में इतनी हुई बढ़ोतरी
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम का सफर तय करने वाले तीर्थ यात्रियों को इस बार जेब ढीली करनी पडेगी। केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, हो गया है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है ।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार यूकाडा ने नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।फाटा व सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का काम अवार्ड हो गया है।
इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी । फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तय किया गया। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ हेली सेवा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है । केदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review