दूल्हे ने दुल्हन को भरी महफिल में स्टेज पर कर लिया KISS, बारात पहुंची सीधे हवालात

दूल्हे ने दुल्हन को भरी महफिल में स्टेज पर कर लिया KISS, बारात पहुंची सीधे हवालात

संभल में एक शादी समारोह में दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला के स्टेज पर लगभग 300 मेहमानों की मौजूदगी में किस कर लिया । दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी की उसने दूल्हे सहित पूरी बारात को थाने पहुंचा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ की लड़की लड़का अब अलग ही रहेंगे।

संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से 26 नवंबर शनिवार को जनपद बदायूं के युवक के साथ शादी संपन्न हुई थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष ने अपने गांव में एक रिसेप्शन व जयमाला प्रोग्राम बीती  28 नवंबर को किया गया था।  

लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है की रिसेप्शन में स्टेज पर लड़के ने खुलेआम मंच पर उससे किस लेने की बात कही लेकिन उस ने मना किया और विरोध किया तो लड़का अपनी जिद पर अड़ गया और खुले मंच पर ही लड़की को सभी मेहमानों के सामने किस कर लिया।  इसी बीच लड़की पक्ष ने इसका जमकर विरोध जताया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ने लगा और  विवाद होने लगा। 

विवाद बढ़ते देख लड़की पक्ष के 10 से 15 लोग इकट्ठे होकर कोतवाली बहजोई पहुंच गए। बात थमी नहीं तो पुलिस ने लड़का पक्ष को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद फिर दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया। 

समझौते के अनुसार अल्दका लड़की अब अलग ही रहेंगे  क्योंकि ये विवाह रजिस्टर्ड विवाह था इसलिए तलाक होने में अभी समय लगेगा इसके बाद लड़का पक्ष बिना बहू के लिए अपने घर वापस लौट गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram