30 के बाद पुरुषों को क्यों होती है कमर दर्द की समस्या...जानें कारण

30 के बाद पुरुषों को क्यों होती है कमर दर्द की समस्या...जानें कारण

आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई न कोई परेशानी लगी रहती है। इनमें से पीठ दर्द आम समस्या बन गई है। महिला से लेकर पुरुष तक हर किसी को ये परेशानी बनी रहती है। हालांकि महिलाओं में होने वाला कमर दर्द पुरुषों से अलग होता है। आज हम आपको पुरुषों में होने वाले कमर दर्द के बारे में बात करेंगे।

बेली फैट

अक्सर पुरुषों में कमर दर्द की समस्या देखी जाती है। ये परेशानी बेली फैट के चलते भी हो सकती है। अधिकतर पुरुषों का पेट निकला होता है, जिसके चलते शरीर का भार असमान रूप से अंसतुलित हो जाता है। इस भार के चलते पीठ पर जोर पड़ता है, जिससे लिग्मेंट्स खिंचने लगते हैं। ऐसे में ये पीठ में दर्द का कारण बन जाता है।

गलत तरीके से उठने और बैठने से पुरुष अक्सर ऑफिस के चलते अक्सर उठने बैठने का ध्यान नहीं दे पाते हैं। वो गलत तरीके से उठना और बैठना जारी रखते हैं।

पुरुष इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि उम्र बढ़ रही है और शरीर का लचीलापन कम हो जाता है। कम उम्र में शरीर कैसे भी उठना बैठना सह लेता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ शरीर ये सब नहीं सह पाता और इसके गलत परिणाम निकलते हैं।

एक्सरसाइज न करना

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद को समय नहीं दे पाते हैं ऐसे में एक्सरसाइज के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। खासकर पुरुष ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों तले दब जाते हैं वो योग या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं।

इससे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों सहित कई चीजें कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा शरीर की स्ट्रेचेबिलिटी भी कम हो जाती है और इसकी वजह से भी पुरुषों के निचले कमर के हिस्सों में दर्द होता है।

कमजोर हड्डियां

बढ़ती उम्र के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और हड्डियां और मांसपेशियों कमजोर होने लगती हैं। कमर दर्द ये खराब डाइट, कैल्शियम और विटामिन सी कमी और स्मोकिंग के कारण हो सकता है।

दरअसल, स्मोकिंग हड्डियों पर कैल्शियम के क्षरण को बढ़ाती है और इसे कमजोर करती है। इस वजह से ये कमजोर होती हड्डियों और मांसपेशियों का कारण बनता है।

हर्नियेटेड डिस्क

हर्नियेटेड डिस्क को रीढ़ के निचले हिस्से को कहा जाता है, ये उभरा हुआ होता है। यह अगर किसी वजह से ये सामान्य स्तर से बाहर निकल जाता है तो कमर दर्द का कारण बन सकता है।

अर्थराइटिस

गठिया रोग अर्थराइटिस के कारण कमर दर्द हो सकता है। नींद से जुड़ी समस्या होने के कारण व्यक्ति को कमर में दर्द हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram