देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बंद होने के कगार में, जाने क्या है वजह
भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 25.5 करोड़ ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नवंबर से कंपनी का नेटवर्क बंद हो सकता है। वोडा फोन आइडिया पर इंडस टावर्स (Indus Towers) का करीब 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है। इंडस टावर्स ने धमकी दी है कि अगर कंपनी ने जल्दी से जल्दी उसके बकाये का भुगतान नहीं किया तो नवंबर से उसे टावर्स को एक्सेस नहीं दिया जाएगा। यानी वोडाफोन आइडिया के कस्टमरों के लिए नेटवर्क बंद हो जाएगा।
ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। टावर कंपनी इंडस टावर्स ने सोमवार को वोडाफोन आइडिया को पत्र लिखकर यह चेतावनी दी है। सोमवार को ही इंडस टावर्स के बोर्ड की मीटिंग हुई। इसमें कंपनी की वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। इंडस टावर्स का वोडाफोन आइडिया पर करीब सात हजार करोड़ रुपये का बकाया है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के बाद वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। लेकिन कंपनी की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और उस पर भारी कर्ज चढ़ा हुआ है
5जी सर्विस में पीछे
एयरटेल और जियो जल्दी ही 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में हैं लेकिन वीआई ने अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसकी कारण यह है कि कंपनी को 5जी इक्विपमेंट सप्लाई करने वाली कंपनियों और टावर कंपनियों के साथ डील फाइनल करने में दिक्कत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक ये कंपनियां वोडाफोन आइडिया से पिछला बकाया क्लीयर करने और नए कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए एडवांस पेमेंट्स मांग रही हैं। इन कंपनियों का वोडाफोन आइडिया पर 13,000 करोड़ रुपये का बकाया है। फिनलैंड की कंपनी नोकिया का 3,000 करोड़ रुपया और साथ ही स्वीडन की कंपनी एरिक्सन का भी दस हजार करोड़ रुपये बकाया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review