राजस्थान के शहर हैं घूमने के लिए बेस्ट, तभी तो कहते हैं "पधारो म्हारो देश"...

राजस्थान के शहर हैं घूमने के लिए बेस्ट, तभी तो कहते हैं "पधारो म्हारो देश"...

भारत में घूमने के लिए बहुत-सी जगह है। अगर आप भी छुट्टियों में परिवार के साथ कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो राजस्थान इस समय बेस्ट होगा। राजस्थान भारत के मशहूर पर्यटन स्थलों वाला राज्य है। यहां ऐतिहासिक किलों से लेकर सुंदर हिल स्टेशन भी हैं। जहां आप अपने परिवार के साथ कम बजट में यादगार समय बिता सकते हैं। 

राजस्थान के ऐतिहासिक किलों को देखने के लिए हर साल हजारों-लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। आज हम आपको राजस्थान के उन पांच शहरों के बारे में बता रहे हैं, जो छुट्टियां बिताने के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

जयपुर 

पिंक सिटी जयपुर घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां आपको रहने के लिए होटल और फूड भी कम से ज्यादा कीमतों तक मिल जाएंगे। यहां के इमारतों के गुलाबी रंग की वजह से इसे पिंक सिटी कहा जाता है। 

उदयपुर

राजस्थान का एक और सबसे बेहतर टूरिस्ट प्लेस है उदयपुर, दिल्ली में अगर रहते हैं तो आप ड्राइव कर उदयपुर पहुंच सकते हैं। अरावली की पहाड़िया पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उदयपुर में लोकप्रिय मंदिर, महल और हवेलियों की सुंदरता देखते ही बनती है। उदयपुर में आप कम से ज्यादा बजट तक के होटल ले सकते हैं। यहां खाने-पीने के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं।

जोधपुर

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह जयपुर के बाद सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इसे सन सिटी भी कहा जाता है। जोधपुर राजस्थान का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। यहां पर आने वाले सैलानियों के लिए देखने के लिए बहुत कुछ है जिसमें- मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, कायलाना झील, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, घंटाघ, चामुंडा माता मंदिर, बालसमंद झील, मसुरिया हिल्स गार्डन शामिल है। 

जैसलमेर

भारतीय इतिहास को जानने के लिए जैसलमेर का विकल्प काफी अच्छा रहेगा। सुंदर किलों, सुनसान भूमि, राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। राजस्थान के जैसलमेर के लिए देश के हर राज्य से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। 

अजमेर

अजमेर शहर राजस्थान के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। अजमेर पुष्कर शहर से सिर्फ 14 किमी दूर स्थित है। अजमेर हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए एक तीर्थस्थल होने के अलावा, एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। अजमेर में घूमने की जगह अजमेर शरीफ की मजार, तारागढ़ फोर्ट, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, किशनगढ़ किला, अकबरी मस्जिद अजमेर, अकबर का महल और संग्रहालय, फोर्ट मसूदा अजमेर, सोनी जी की नसियां अजमेर, नारेली जैन मंदिर अजमेर, फॉय सागर झील अजमेर, आनासागर झील अजमेर जैसी जगह शामिल है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram