केंद्र सरकार ने किसानो को दी ये खुशखबरी
गन्ना किसानो के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक कैबिनेट बैठक में गन्ने की FRP (Fair & Remunerative Price) को 5 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी मिल गयी है. कुछ दिन पहले ही खाद्य मंत्रालय ने इसको लेकर कैबिनेट नोट जारी किया था. गौरतलब है कि पिछले सीजन में केंद्र सरकार ने एफआरपी को 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 285 रुपये किया था.
लेकिन गन्ने की खेती से जुड़े किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में गन्ना उत्पादन की लागत बढ़ गई है. इसीलिए सरकार को चाहिए था कि 25-30 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम बढ़ाये जाने चाहिए थे
जानिये गन्ने का कितना हुआ एफआरपी
गन्ना किसानो पर लिए गए सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि FRP 5 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 290 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. पिछले साल FRP में 10 रु प्रति क्विटंल की बढ़ोतरी की गई थी.उन्होंने बताया कि चीनी का एफआरपी 290 प्रति क्विंटल हो गया है - जो 10 फीसदी रिकवरी पर आधारित होगा. शुगर का 70 लाख टन एक्सपोर्ट होगा. जिसमें से 55 लाख टन हो चुका है. अभी 7.5 फीसदी से 8 फीसदी एथोनॉल की ब्लेंडिंग हो रही है. अगले कुछ साल में ब्लेंडिंग 20 फीसदी हो जाएगा.आज के फैसले के बाद भारत एक मात्र देश होगा जहां शुगर प्राइस का लगभग 90 – 91% गन्ना किसानों को मिलेगा. विश्व के देशों में शुगर प्राइस का 70 से 75% गन्ना किसानों को मिलता.सरकार की नीतियों के कारण गन्ना किसानों को उपज की अच्छी कीमत मिलेगी. गन्ने का FRP मूल्य 290 रुपये प्रति क्विंटल होने से किसानों को लागत का 87% रिटर्न मिलेगा. इथेनॉल उत्पादन, चीनी निर्यात को बढ़ावा, बफर स्टॉक के माध्यम से शुगर इंडस्ट्री को पैसा देना, इस प्रकार के निर्णयों से सुनिश्चित किया गया कि गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिले.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review