आज का इतिहास 3 फरवरी

आज का इतिहास 3 फरवरी

3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में हराया।
  • विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 को स्वेज नहर पर जर्मनी और उस्मानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया।स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
  • मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
  • पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
  • जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
  • जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध 1943 में खत्म हुआ।
  • रूस 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ
  • बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 1958 को हुआ।
  • भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
  • भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
  • अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स 1995 को अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं
  • विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का  1999 में स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
  • भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए  2005 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
  • मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” 2006 में सागर में डूबा।
  • 2012 में अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।


3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म 1816 में हुआ।
  •  स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 1909 को हुआ।
  • अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म 3 फरवरी साल 1931 को हुआ।
  • मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 1938 में हुआ।
  • रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म 1963 में हुआ।
  • डांसर व मॉडल राखी सावंत का जन्‍म 1980 में हुआ।
  • तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म 1983 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म 1958 में हुआ।


3 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
  • 1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
  • 1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
  • 2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का 2010 में निधन हुआ।
  • निर्देशक राज कंवर का 2012 को देहांत हो गया।
  • 2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram