देहरादून से मेरठ ट्रेनिंग पर आए सीडीए अफसर का शव हॉस्टल से 15 किलोमीटर दूर मिला
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे रविवार सुबह आर्मी से जुड़े एक CDA ऑफिसर की लाश मिली है। मृतक का नाम अंकित कुमार है यह CDA अफसर देहरादून से मेरठ में ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा
रविवार सुबह कंकरखेड़ा क्षेत्र में सीडीए के हॉस्टल से लगभग 15 किमी दूर बाईपास पर अंकित की लाश पड़ी मिली तो क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। खड़ौली बाईपास पर द कलाम रेस्टोरेंट के सामने बाग के पास अंकित का शव पड़ा हुआ था।
स्थानीय लोगो ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी जब शव की तलाशी ली तो उसके पास आरटीसी हॉस्टल के कमरे की चाबी थी। जिस पर आरटीसी लिखा हुआ था। पुलिस ने सीडीए के दफ्तर में संपर्क किया और लाश के बारे में जानकारी दी।
पुलिस की सूचना पर मौके पर हॉस्टल से अन्य ट्रेनी अफसर पहुंचे। डेडबॉडी की पहचान अंकित पवार निवासी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और अंकित की मौत की वजह तलाशने में जुट गई है। उधर सीडीए की टीम ने अंकित के परिजनों को घटना की जानकारी भेज दी है। जिसके बाद अंकित के परिजन देहरादून से मेरठ के लिए चल दिए है।
अभी तक की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मेरठ में सीडीए के 40 अफसरों की ट्रेनिंग चल रही है। शनिवार रात को CDA के सभी अफसर लोहड़ी मनाकर सोए थे लोहड़ी सेलिब्रेशन लग्चभाg 7.30 बजे तक चला था। इसके बाद सभी डिनर करके रूम में चले गए। अंकित अपने रूम में अकेले थे। क्योंकि उनके साथ जो पार्टनर हैं वो गाजियाबाद निवासी हैं। नजदीकी होने के चलते वो ट्रेनिंग के बाद गाजियाबाद अपने घर चले गए। अंकित पवार रूम में अकेले थे।
लेकिन अभी सबसे बड़ा सवाल ये है की आखिर हॉस्टल से इतनी दूर कैसे गए।
अंकित के हॉस्टल से बाहर जाने की जानकारी भी किसी को नही है। अंकित के साथियों ने बताया कि रूम में जाने के बाद हमारी आपस में बात नहीं हुई। इसलिए कुछ जानकारी नहीं कि अंकित हॉस्टल से लगभग 15 किमी दूर कब, कैसे निकल गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रेनी ऑफिसर का शव मिला है। शव पर कोर्ट चोट का निशान नहीं है, न ही आसपास कोई ऐसी चीज मिली है। परिजनों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा। हॉस्टल से डेडबॉडी मिलने तक के स्थान के बीच के सीसीटीवी चैक किए जा रहे हैं। सीडीए से भी पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review