Taliban Rule In Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का रौब, महिलाओं पर लगे 5 प्रतिबंध
Taliban Rule In Afghanistan: अफगानिस्तान में जब तालिबान सत्ता में आई तो वहां की जनता में एक खौफ साफ देखने को मिली थी, तालिबान सरकार एक के बाद एक कई तरह के प्रतिबंध महिलाओं पर लगा रहे हैं। आइए जानते हैं महिलाओं पर लगे हुए पांच प्रतिबंध...
1-अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटीज में प्रवेश की अनुमति नहीं
तालिबान की सरकार लड़कियों की उच्च शिक्षा के विरोध में रहती है। एक बार फिर सरकार तुगलकी फरमान सुनाते हुए कहा है कि लड़कियां कॉलेजों में नहीं पढेंगी। बता दें कि तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अगली सूचना तक लड़कियों को अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटीज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
2-पार्कों में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध
पढ़ाई तो छोड़िए तालिबान ने देश की महिलाओं के पार्कों में जाने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। वहां पर कोई भी महिला या लड़की पार्क में नहीं जा सकती। हालाकि कि इसके पहले जो नियम थे उसके मुताबिक, महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन - रविवार, सोमवार, मंगलवार - और बाकी के बचे चार दिन पुरुषों को पार्क जाने की अनुमति दी गई थी।
3. स्कूली शिक्षा पर भी ताला
यूनिवर्सिटीज में लड़कियों पर बैन के अलावा अफगानिस्तान की लड़कियों को सेकंडरी स्कूलों से बाहर कर दिया गया है। 2022 में स्कूल खुलने का आदेश हुआ लेकिन स्कूल खोलने के कुछ ही घंटों बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्ला अखुंजदा का आदेश आ गया और फिर से ताला लग गया।
4-चेहरा ढ़क कर रखना होगा
तालिबान ने मई 2022 में अफगानिस्तान में सभी महिलाओं को सार्वजनिक स्थल पर अपना चेहरा ढंकने का आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया कि यदि महिला का चेहरा सार्वजनिक रूप से दिख जाता है, तो उनके पुरुष अभिभावक पर जुर्माना लगाया जाएगा या फिर जेल की सजा होगी।
5-अकेले बाहर जाने तक की मनाही
तालिबान अधिकारियों ने दिसंबर 2021 में एक फैसला सुनाया था, जिसमें आदेश किया गया था कि लंबी दूरी (72 KM से ज्यादा) तक यात्रा करने की चाह रखने वाली महिलाओं को तब तक गाड़ी/बस में नहीं बैठाया जाना चाहिए जब तक कि उनके साथ कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार न हो।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review