मेरे पति ने की सतीश कौशिक की हत्या..
दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी ने एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत को हत्या बताया है। कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में दावा किया है कि उसके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए लिए थे। जिनको लौटाना नहीं चाहता था।
सतीश कौशिक लगातार 15 करोड़ की ये रकम मांग रहे थे। कारोबारी की पत्नी का दावा है कि उसके पति ने कुछ दवाइयों के जरिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी। सतीश कौशिक की होली की रात मौत हो गई थी। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार में सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था।
दिल्ली के कारोबारी की पत्नी के मुताबिक उसके पति ने दुबई में निवेश के लिए सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए लिए थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस के अफसर ने बताया था कि जिस फार्म हाउस में सतीश कौशिक होली की पार्टी में गए थे, वहां छानबीन में कुछ दवाइयां मिली हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक उसने कारोबारी से 13 मार्च 2019 को शादी की थी। सतीश कौशिक से उसके पति ने मिलवाया था। कौशिक उनसे और कारोबारी से मिलने दुबई भी जाते थे।
महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में दावा किया है कि 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक दुबई में उनसे मिले थे। तब पति से 15 करोड़ की मांग की थी। महिला के मुताबिक उसके पति और सतीश कौशिक में खूब बहस हुई थी।
कौशिक का कहना था कि वो ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 24 अगस्त 2022 को भी पति और सतीश कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके पति ने ये भी कहा था कि भुगतान कर दिया गया है और इसका कोई सबूत नहीं है। फिर भी वो रकम वापस करेगा।
नशीली चीज देकर उनको मार डाला
महिला के मुताबिक सतीश कौशिक ने उसके पति से कहा कि उसने एक प्रॉमिसरी नोट दिया था। उसने पुलिस से कहा है कि सतीश कौशिक की मौत की खबर सुनने के बाद उसे लगता है कि पति ने साथियों के साथ साजिश रचकर नशीली चीज देकर उनको मार डाला है। ताकि रकम वापस न करनी पड़े।
महिला ने अपने कारोबारी पति और सतीश कौशिक की एक पार्टी में ली गई फोटो भी पुलिस को दी है। उसका कहना है कि इस पार्टी में डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी आया था। महिला के मुताबिक उसका पति ड्रग्स का धंधा भी करता है।
दावा किया है कि उसके पति ने सतीश कौशिक से कहा था कि जल्दी ही 15 करोड़ रुपए लौटा देगा। उसके पति ने कोरोना महामारी के दौरान ये रकम गंवा दी थी। महिला के मुताबिक कारोबारी ने उससे कहा था कि वो सतीश कौशिक से छुटकारा पाना चाहता है। दिल्ली पुलिस ने इस पार्टी में शामिल 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review