रोज नहाना खतरनाक...सबसे ज्यादा नहाते है इंडियन
क्या आप रोज नहाते हैं? तो ये खबर आपके लिए है. रोज नहाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आप सोच रहे होंगे कि हम आपको क्या बता रहे हैं. देखिए, यह दावा हमारा नहीं है. कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रोज नहाना खतरे से खाली नहीं है.
सुनकर अजीब लगा होगा कि इतनी गर्मी में कोई शख्स पसीने से भीग रहा हो. धूप से चेहरे का रंग फीका पड़ रहा है, ऐसे में दिन में चार बार भी नहाएं तो इससे राहत मिलेगी. हां, आपको राहत मिलेगी लेकिन कुछ देर के लिए लेकिन भविष्य में आपको इसका सामना करना पड़ सकता है.
विज्ञान के अनुसार रोज नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. दुनियाभर के स्किन विशेषज्ञ मानते हैं कि रोजाना नहाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. उनका मानना है कि रोजाना नहाना हमारी त्वचा के लिए सही नहीं है, कई रिसर्च कहती हैं कि हमारी त्वचा में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है. वहीं आप जिम नहीं जाते, या पसीना नहीं आता तो आपको रोज नहाने की जरूरत नहीं है.
इस बारे में जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी का कहना है कि नहाने से त्वचा का प्राकृतिक तेल और अच्छे बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि ये अच्छे बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं. इसलिए ठंड में अगर आप कई दिनों तक न नहाएं तो भी कोई हर्ज नहीं है.
वहीं, अमेरिका की यूटा यूनिवर्सिटी के जेनेटिक्स साइंस सेंटर की एक स्टडी में कहा गया है कि ज्यादा नहाने से हमारे इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है. शरीर में अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे हमारा शरीर बाहरी बीमारियों से लड़ने में कमजोर हो जाता है. वहीं आपको बता दें कि सबसे ज्यादा भारतीय नहाते हैं. इसके बाद जापान और इंडोनेशिया का नंबर आता है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review