Sushmita Sen-Lalit Modi Breakup: क्या टूट गया ललित सुष्मिता का रिश्ता? पढ़ें इस रिश्ते की पूरी कहानी

Sushmita Sen-Lalit Modi Breakup: क्या टूट गया ललित सुष्मिता का रिश्ता? पढ़ें इस रिश्ते की पूरी कहानी

कहते हैं जितनी जल्दी रिश्ता बनता है उतनी जल्दी टूट जाता है। इसका उदाहरण सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते से लगाया जा सकता है। हालाकि दोनों ने ब्रेकअप के बारे में कोई बात अभी नहीं कही है। और ना ही दोनों में से किसी ने इसे लेकर कोई पोस्ट शेयर किया है। लेकिन ललित मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बड़े बदलावों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने यह निष्कर्ष निकाला है कि अब दोनों साथ नहीं हैं। इसके कारण यह है कि ललित ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ना सिर्फ सुष्मिता का नाम हटा दिया है, बल्कि उनके साथ वाला अपना फोटो भी बदल दिया है।
ललित के सोशल मीडिया में हुए ये बड़े बदलाव
ललित मोदी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ वाली फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। उसी समय से ललित ने सुष्मिता के साथ वाली फोटो को प्रोफाइल पिक्चर भी बनाया था। और इसके साथ वो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में उन्होंने सुष्मिता को अपनी जिंदगी का प्यार बताते हुए कुछ इस इंदाज में लिखा था, 'मैं अपनी पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा हूं. मेरा प्यार सुष्मिता सेन।'

लेकिन अब आप ललित मोदी की प्रोफइल चेक करेंगे तो उसमें न सुष्मिता के साथ वाला फोटो मिलेगा, ना ही बायो में उनका नाम। क्यों कि ललित ने न सिर्फ अपनी प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है, बल्कि सुष्मिता के नाम को भी अपने बायो में से हटा दिया है। बता दें अब उनके बायो में केवल आईपीएल फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

सुष्मिता अपने एक्सबीएफ संग बिता रहीं समय

जिस तरह से इस रिश्ते के बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। वैसे ही अब इन दोनों के रिश्ते के बदलाव दोबारा से फैंस को झटका दे रहें है। हालाकि सुष्मिता ने कभी भी ललित को डेट करने की बात नहीं की है। उन्होंने बस एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके चारों ओर प्यार है। लेकिन इन दिनों फिर से परिस्थिति बदल गई है अब सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ समय बिताते हुए काफी बार देखा जा चुका है। पहली बार तो दोनों ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग को साथ में देखा था। इसके बाद सुष्मिता की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी रोहमन शामिल हुए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram