भूमि पेडनेकर और यश का लिपलॉकमूमेंट हुआ कैद, जानिए इन दोनों की लव स्टोरी

भूमि पेडनेकर और यश का लिपलॉकमूमेंट हुआ कैद, जानिए इन दोनों की लव स्टोरी

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बी-टाउन में अपने नए अफेयर के चलते हैडलाइन्स में हैं। जी हां, मोहतरमा को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स हो रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में भूमि पेडनेकर का कथित किसिंग वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक्ट्रेस कथिततौर पर एक मिस्ट्रीमैन को लिप किस कर रही थीं। इस वीडियो के लीक होने के बाद हंगामा बरपना तो लाजिमी था। अब इस मिस्ट्रीमैन के बारे में साफ हो गया है कि आखिर वो शख्स कौन था जिसके साथ भूमि पेडनेकर का किसिंग वीडियो वायरल हुआ। जी हां, इनका नाम यश कटारिया बताया जा रहा है। आइए बताते हैं कौन हैं यश कटारिया जिनका नाम भूमि पेडनेकर के साथ जोड़ा जा रहा है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के बॉयफ्रेंड यश कटारिया का है। जो पेशे से बिल्डिर हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश रिलेशनशिप में हैं। हालांकि भूमि और यश की ओर से जरा भी रिएक्ट नहीं किया गया है।

भूमि पेडनेकर का लिपलॉक वीडियो हुआ था वायरल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी 2023 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बीटाउन के तमाम सेलेब्स आए। अजय देवगन, काजोल, करीना, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, दिशा पटानी, कृति सेनन से लेकर शनाया कपूर समेत तमाम सितारों ने शिरकत ली। इस दौरान भूमि पेडनेकर भी गोल्डन साड़ी में स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उस पार्टी के बाद से एक वीडियो तैरने लगा जिसमें भूमि पेडनेकर और यश का लिपलॉकमूमेंट कैद हो गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram