BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- यूक्रेन से छात्र का शव लाने की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग

BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- यूक्रेन से छात्र का शव लाने की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग

यूक्रेन में रुस का हमला जारी है। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। शहर शहर तबाह हो गए हैं। यूक्रेन में अभी भी भारतीय छात्र फंसे हुए हैं जिन्हें वापस वतन लाने की कवायद तेज हो गई है। अब तक कई छात्र-छात्राएं वापस लौट आए हैं औऱ जो फंसे हैं उनको वापस लाने की कवायद जारी है।

लेकिन इस बीच दो भारतीय छात्रों की मौत गोलाबारी में हो गई है। उनके परिजन शव भारत में लाने की गुहार सरकार से लगा रहे हैं। बता दें कि 1 मार्च को यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने सरकार से बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत लाने और उन्हें सौंपने की गुहार लगाई है। वहीं नवीन के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। जो जिंदा हैं, उन्हें तो वापस लाना मुश्किल हो रहा है, शव को लाना तो बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद विदेश मंत्रालय एमबीबीएस छात्र नवीन के शव को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी खुद इस मामले का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक शव को फ्लाइट में लाने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है। शव के लिए जरूरी स्थान पर, आठ व्यक्तियों को बैठाया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram