चीन सीमा पर उत्तराखंड का लाल शहीद, शोक की लहर

चीन सीमा पर उत्तराखंड का लाल शहीद, शोक की लहर

देहरादून: उत्तराखंड का एक और लाल चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. देहरादून के रहने वाले टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में तैनात थे. बताया जा रहा है कि एक स्पेशल मिशन के दौरान वो शहीद हो गए. उनके प्रार्थिव शरीर को आज देहरादून लाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है. शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे. इन दिनों उनकी पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी. इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे, लेकिन कल उनका निधन हो गया.

आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर टीकम सिंह नेगी के शहीद होने की जानकारी दी. इस संबंध में विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में उनके पिता आरएस नेगी को जानकारी दे दी गई है. शहीद टीकम सिंह नेगी के पिता आरएस नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं. शहीद टीकम सिंह नेगी वर्तमान समय में देहरादून जिले की सहसपुर तहसील क्षेत्र के राजावाला में रहते हैं. बेटे की शहादत की खबर मिलने ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. सभी की आंखें नम हैं, हर कोई अपने लाल को याद कर रहा है.

बताया जा रहा है कि शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर मंगलवार चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा. अंतिम दर्शन के बाद कल ही शहीद टीकम सिंह नेगी का पूरे सैन्य सम्मान के साथ के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram