"गुटखा खाकर घर में हर जगह थूकती", सास की शिकायत पर बहू ने पुलिस से कही ये बात, जानें पूरा मामला

"गुटखा खाकर घर में हर जगह थूकती", सास की शिकायत पर बहू ने पुलिस से कही ये बात, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपनी पुत्रवधू की हरकतों से परेशान होकर सास ने पुलिस से गुहार लगाई है। सास का आरोप है कि मेरी पुत्रवधू हर किसी से यार कहकर बात करती है। गुटका खाकर घर में हर जगह थूकती है। सास और बहु के बीच का यह झगड़ा सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी 5 महिने पहले हुई थी। पुत्रवधू ससुराल आई तो हर किसी से यार कहकर बात करती है । हर समय गुटखा खाती है और गुटखे की पीक घर के हर हिस्से में जगह जगह थूकती है। जिसके बाद सास ने पुलिस स गुहार लगाई कि वो उनकी नई नवेली पुत्रबहु को समझाए। सास ने कहा कि पुलिस उनकी पुत्रवधू की यार कहकर बात करने और गुटखा खाने की आदत को छुड़ाए।

वहीं जब मामले पर पुलिस और काउंसलर ने पुत्रवधू से बातचीत की तो उसने अपनी गलती स्वीकार ली। उसने कहा कि अब वह किसी से भी यार कहकर बात नहीं करेगी। अपनी आदत सुधारेगी। लेकिन गुटखा खाना किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। हां लेकिन गुटखा खाकर घर में इधर- उधर नहीं थूकेगी।

हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने सास बहू को अगली डेट दे दी है। अब अगली तारीख पर सास-बहू के मामले की सुनवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने -अपने घर रवाना हो गए हैं।   

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram